फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजे पर डांस की रंजिश में मारपीट में चार घायल

Mon, 15 Jul 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पक्ष ने दोघड़ा चौराहे पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। श्रीकांत चौराहे पर दो दिन पहले फिर से मारपीट हुई। चार लोग घायल हो गए। गांव में चार दिन पहले बरात निकलते समय डीजे पर डांस करने पर हुए विवाद की रंजिश में दोबारा घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष ने दोघड़ा चौराहे पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, महुई श्रीकांत गांव निवासी उधो यादव के यहां से 11 जुलाई को बिहार के जिला गोपालगंज के बिजईपुर में बरात जा रही थी। शाम को गांव के काली मां स्थान पर परछावन के दौरान डीजे पर डांस हो रहा था। परिवार की महिलाएं भी मौजूद थीं। आरोप है कि उसी बीच गांव का मनोज यादव आकर डांस करने लगा। बराती पक्ष ने विरोध किया तो मारपीट करने लगा। उसी रंजिश में दो दिन बाद फिर मनोज पक्ष गांव के चौराहे पर बाजार करने गए उपेंद्र यादव को पकड़कर मारने-पीटने लगा।
विज्ञापन

शोर मचाने पर बीच-बचाव करने पहुंचे उधो यादव, श्रीराम यादव और रघुवर यादव को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। तब-तक हमलावर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में उपेंद्र यादव की तहरीर पर गांव के जितेंद्र यादव, मनोज यादव और एक अज्ञात पर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से हंसनाथ यादव का आरोप है कि बेटा जितेंद्र यादव और मनोज यादव दोनों दोघड़ा चौराहे पर गए थे। जहां पुरानी रंजिश में जितेंद्र पर जानलेवा हमला किया गया। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि उपेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। हंसनाथ के आरोप की जांच की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दूसरा पक्ष तहरीर देगा तो जांच कर उसका भी केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें