फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में मजदूर की मौत

Sun, 16 Mar 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। देवरिया के सोंदा के निकट शनिवार की सुबह सड़क हादसे में स्थानीय थाना क्षेत्र के इसराैली निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र स्व.ढोड़ही यादव घायल हो गए। जिनकी मौत हो गई। इसरौली निवासी और मजदूर सुरेंद्र यादव सुबह घर पर नाश्ता कर साइकिल से काम पर देवरिया गए हुए थे। जहां से वह सोंदा जा रहे थे। परिजनों का कहना है कि अभी वह कुछ ही दूर गए हुए थे। इसी बीच पीछे से तेज और अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग भी जुट गए। जिन्हें आननफानन में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र यादव के मौत की जानकारी होने पर पत्नी रीता देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि घर में चीख-पुकार मच गई। इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में सुरेंद्र यादव के मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन

सड़क पर खड़ा होकर खोजते थे काम
बरहज/भलुअनी। क्षेत्र के इसरौली निवासी सुरेंद्र यादव की माली हालत ठीक नहीं थी। वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का खर्च चलाते थे। परिजनों के अनुसार सुरेंद्र रोजाना देवरिया में सड़क पर खड़ा होकर काम खोजते थे। जहां के लिए काम मिलता था, वहां के लिए साइकिल से चल देते थे। उन्हें क्या पता था कि काम की तलाश में रोज देवरिया जाना एक दिन उनके मौत का कारण बन जायेगा। हालांकि उनके मौत से लोग हतप्रभ हैं। जबकि गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें