देवरिया। प्रदेश सरकार के बी पैक्स सदस्यता महाअभियान के तहत लार क्षेत्र की समितियों ने अपना शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। समितियों को बहुआयामी, बहुउद्देशीय एवं पारदर्शी बनाने के लिए पूरे प्रदेश में सहकारिता विभाग की ओर से सहकार से समृद्धि अभियान के तहत महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
लार क्षेत्र की कुल 13 समितियों में 3640 सदस्य बनाने का लक्ष्य शासन ने दिया था। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता शिवेंद्र विक्रम मौर्य ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर तक लार क्षेत्र की सभी समितियों ने 95 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। सहकारी बैंक लार पर सचिवों की बैठक के बाद एडीओ कोऑपरेटिव ने बताया कि लार क्षेत्र में आज सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।