भटनी। सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को सर्वर डाउन होने से केवाईसी का कार्य नहीं हो सका। केवाईसी कराने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन काम न होने पर उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा। वही गैस की गाड़ी नही आने पर पहले से बुकिंग कराकर गोदाम पर पहुंचे लोगों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
गैस सिलिंडर की किल्लत से इन दिनों उपभोक्ता और दुकानदार परेशान है। पहले बिना बुक कराए भी सिलिंडर मिल जाने से अधिकांश लोगों का पासबुक केवाईसी अपडेट नहीं है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलिंडर बुक करने के लिए अब केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। केवाईसी अपडेट होने के बाद ही टोल फ्री मोबाइल नंबर के माध्यम से सिलिंडर बुक किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि एक वर्ष के भीतर केवाईसी अपडेट कराना जरूरी कर दिया गया है। केवाईसी न होने के कारण अधिकांश उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है।