देसही देवरिया। इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों को मांग के अनुसार कुशीनगर जिले से बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली पर्याप्त नहीं मिल पा रही। हर साल गर्मी के समय यह समस्या बनी रहती है। लोगों की दिक्कतें कम नहीं हो रही। कुशीनगर के कसया डिवीजन से जिले के इमिलिया उपकेंद्र को 33 हजार की मेन आपूर्ति आती है। यहां से रामपुर कारखाना के पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र को भी सप्लाई दी जाती है।
पहले यह सप्लाई कसया से सिर्फ इमिलिया उपकेंद्र को क्षमता के मुताबिक आती थी। वर्ष 2017-18 में बिना क्षमता बढ़ाए उसी सप्लाई से पांडेचयक उपकेंद्र को भी इमिलिया से जोड़ दिया गया।