फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : आज से पांच दिन दोपहर में बरसेगी आग...घर से निकलने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बिगड़ा मौसम अगले पांच दिन तक परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक अन्य विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है, इसलिए मौसम विभाग ने 25 से 30 मई के बीच लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसका आभास 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक होगा। बहुत जरूरी न हो तो दोपहर में घर से बाहर न निकलें।
रविवार की सुबह ही तीखी धूप निकली थी। सुबह 10 बजे ही सड़क पर भीड़ कम थी। दोपहर में सन्नाटा नजर आया। शाम को कस्बे में चहल-पहल बढ़ी। मौसम विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम बेहद खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

इस बीच राहत भरी खबर यह है कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते पूर्वांचल के जिलों में भी तेज आंधी के सथ बूंदाबांदी की उम्मीद है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। लेकिन इस वक्त तेज आंधी और बारिश के बीच वज्रपात की आशंका भी अधिक रहता है। इसलिए मौसम से सतर्कता बरतें।
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी, लू, बिजली गिरने तथा नदी में डूबने की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नागरिक सावधानी बरतें, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। डीएम ने कहा कि दोपहर 12 से तीन बजे तक अनावश्यक रूप से घर से न निकलें।
विज्ञापन

लगातार पानी पीते रहें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें तथा बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या कपड़े से ढककर रखें। यात्रा के दौरान पानी साथ रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें