फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुंडौली के गो आश्रय केंद्र पर ताला, 42 गोवंश रावतपार भेजे

Sun, 13 Sep 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। गो आश्रय केंद्र कुंडौली में पशुओं की मौत के बाद यहां बचे 42 गोवंश को रावतपार गो आश्रय केंद्रों पर शिफ्ट कर दिया गया है। यहां ताला बंद कर दिया गया। कुंडौली गो आश्रय केंद्र में पशुओं की मौत के बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अर्जुन सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया था। वहां कमियों को देखकर केंद्र के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद पशुपालन विभाग की जांच में इस केंद्र पर अन्य कमियां भी सामने आई थीं।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने पशुओं को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्णय लिया। शनिवार को 42 गोवंश को रावतपार गो आश्रय केंद्र पर भेज दिया गया। कुंडौली केंद्र पर ताला बंद करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें