फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रयकेंद्र नहीं खुलने से भड़की भाकियू

Mon, 28 Nov 2016 10:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को मांगपत्र दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोप है कि क्रय केंद्रों पर खरीद न होने से किसानों को औने-पौने दामों पर बिचौलियों के हाथ धान बेचना पड़ रहा है। इससे किसानों को उपज का लागत निकालना मुश्किल हो गया है।  भाकियू ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन देकर क्रय केंद्रों को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि यूपी सरकार ने किसानों के धान खरीद के लिए दो नवंबर से क्रय केंद्र स्थापित करने की घोषणा की थी। जिले में पीसीएफ और मार्केटिंग विभाग के एक भी खरीद केंद्र धरातल पर नहीं हैं। रवी की बुआई चल रही है। बैंक से रुपये नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में मजबूर होकर किसानों को 900 से 950 रुपये प्रति क्विंटल धान बिचौलियों के हाथ बेचना पड़ रहा है।

एक सप्ताह के भीतर धान क्रय केंद्र काम करना नहीं चालू किया तो भाकियू कलेक्ट्रेट में पंचायत लगाने के लिए विवश होगी। उधर, ज्ञापन लेने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि पीसीएफ और मार्केटिंग विभाग के क्रय केंद्रों पर 15 दिसंबर तक धान की खरीद पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


यदि किसानों को परेशानी हो तो वे मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। ज्ञापन देने वालों में कुंवर राणा प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप शाही, सदानंद यादव, रविशरण चंद, अलकेंद्र राव, मीरा, विनोद गुप्ता, चंद्रदेव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें