देवरिया। नोट बंदी के बाद आमजन को हो रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेस ने जनाक्रोश रैली निकाला। मोदी सरकार की आलोचना की गई। सरकार के कालेधन पर रोक की मंशा पर सवाल खड़ा किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा में प्रदेश महासचिव द्विजेंद्र राम त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय से आर्थिक अराजकता फैल गई है। बैंक से रुपये नहीं निकल पा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विदेश से कालाधन लाने की बात कह कर सरकार बना लिए हैं लेकिन कालाधन लाने में नाकाम साबित हो गई अब देशवासियों के रुपये को कालाधन घोषित करने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि नोट बंदी से पहले कॉरपोरेट घरानों का कालाधन सफेद करा दिया गया है।
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि सत्ता पाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने झूठ का सहारा लिया। जनता की परवाह न करते हुए सिर्फ अपने संगठित पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं। चुनिंदा उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं किसानों मजदूरों और छोटे व्यापारियों के साथ नाइंसाफी की जा रही है।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. कृष्णा जायसवाल, सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, रामजी गिरि, धर्मेंद्र सिंह, नौशाद अहमद खान, केशव चंद्र यादव, प्रमोद मल्ल, संदेश यादव, विजय शुक्ल, कैलाश तिवारी, ऋषिकेश मिश्र, शाकिर हुसैन, भरत मणि त्रिपाठी, समीर पांडेय, सुहेल अंसारी, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, निलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।