फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टहलने निकले कोटेदार की ट्रक की चपेेट में आने से मौत

Tue, 04 Apr 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कोटेदार बैजनाथ राजभर की फाइल फोटो
विज्ञापन
लंगडी चौराहे के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

-ट्रक चालक फरार, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया
गौरी बाजार। सोमवार सुबह टहलने निकले 45 वर्षीय एक कोटेदार की लंगडी चौराहे के पास बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
क्षेत्र के चरियांव खास निवासी दो भाइयों में छोटे बैजनाथ राजभर अपने गांव के कोटेदार थे। वह गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर उभांव गांव के पास सड़क किनारे मकान बनवा कर परिवार सहित रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की सुबह वह रोज की तरह टहलने निकले थे। इसी बीच देवरिया की तरफ से आ रहे बालू लदे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर उनके घर नहीं पहुंचने पर तलाश करते परिजन जब लंगडी चौराहे पर पहुंचे तो लोगों की भीड़ के बीच सड़क पर उनका शव देख कर चीखने लगे। घर में मातम मच गया। पत्नी किरण बदहवास हो गईं। परिवार के लोगों ने किरण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुत्र नवनीत (17), पुत्री रीति (7) सहित अन्य परिवारीजन का रो-रो कर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत को लेकर फिक्रमंद रहते थे बैजनाथ
कोटेदार बैजनाथ की पत्नी ने बताया कि रोज की तरह सोमवार सुबह भी वह टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। पर क्या पता था कि अब दोबारा उनसे मुलाकात नहीं होगी। उन्होंने बताया कि वह टहलने के शौकीन थे। सेहत को लेकर वह फिक्रमंद रहते थे। इसीलिए हर सुबह जब घर के बाकी लोग सोए रहते थे तभी वह टहलने निकल जाते थे। बड़ा बेटा नवनीत रोते-रोते बेहाल था। कह रहा था कि पापा कि टहलने की आदत ने उनकी जान ले ली। न वह टहलने निकलते न हादसा होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें