फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11 कोरोना संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात से आए थे ये सभी, जांच के लिए बाद किए गए थे क्वारंटीन
विज्ञापन

अब तक जिले में मिले हैं 63 पॉजिटिव, एक्टिव केसों की संख्या है 49
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में मंगलवार को 11 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 63 पहुंच गई है। एक की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। 11 स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में वर्तमान में जिले में कुल 49 एक्टिव केस हैं। संक्रमितों को सेंट्रल एकेडमी में बनाए गए अस्थाई एल वन कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं देर शाम डीएम ने सेंट्रल एकेडमी में बनाए गए कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल जाना।
महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात से आए 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। सदर ब्लॉक के मझगांवा हरैया में एक, तरकुलवा सोनहुला रामनगर में एक, रुद्रपुर के रामचक में दो, मंागकोड़र में एक, भलुअनी ब्लॉक के देवकली में एक, भगवतीपुर में एक और सदर विकास खंड के पिड़रा गांव में एक, भाटपाररानी ब्लॉक के तिलौली में एक, देसही देवरिया ब्लॉक के हरखौली में एक सख्स संक्रमित मिला है। इसके साथ ही मधवापुर गांव का भी एक शख्स संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

सैंपलिंग के बाद सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। सोनहुला रामनगर गांव और देवकली के युवक गांव के क्वारंटीन सेंटर में थे। सात नए संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य और प्रशासनिक टीम सेंट्रल एकेडमी एल वन सेंटर पर पहुंच गई। ये सभी लोग ट्रक और निजी साधनों से घर पहुंचे थे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मेडिकल कालेज से जो रिपोर्ट आई है। उसमें 11 पॉजिटिव और 144 निगेटिव रिपोर्ट आई है। संक्रमितों को सेंट्रल एकेडमी में बनाए गए अस्पताल में रखकर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

67 लोगों का जांच के लिए भेजा गया सैंपल
देवरिया। मंगलवार को 67 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिला अस्पताल के अलावा सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज, भाटपाररानी, तरकुलवा और पथरदेवा में भी सैंपल कलेक्शन सेंटर संचालित होने लगा है। उधर सात पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनके संपर्क में रहने वाले परिवार के अलावा अन्य लोगों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें