फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : छह और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : छह और मिले संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/महराजगंज। कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को देवरिया में जहां छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देवरिया में अब तक कोरोना के 163 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

देवरिया में जो छह लोग संक्रमित मिले हैं उनमें से एक को छोड़कर सभी घर पर थे। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। रुद्रपुर के शिवपुर पड़रही रामलक्षन निवासी 30 वर्षीय युवक पांच जून को ओमान से फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा। वहां से बस से रुद्रपुर आया। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके परिवार में पांच सदस्यों की भी सैंपलिंग होगी। बनकटा के पकड़ी खास गांव निवासी 32 वर्षीय युवक नाइजीरिया से 7 जून को दिल्ली और वहां से बोलेरो से घर पहुंचा। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके साथ बनकटा के दासन रहिया गांव और एक कुशीनगर के युवक ने सफर किया है। इसी क्रम में दिल्ली से ट्रेन से मामा के साथ आए रामपुर कारखाना के तवकलपुर इमामबाड़ा बेलवा बाजार का 12 वर्षीय बालक, भाटपाररानी के नारायणपुर दुबे गांव का 40 वर्षीय युवक, बहरीन से दिल्ली और फिर सड़क मार्ग से पहुंचे बनकटा के टड़वा बनकटा गांव के 31 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके साथ बघौचघाट, भिंगारी बाजार और सलेमपुर के भी तीन युवक आए थे। रामपुर कारखाना के सवरेजी खर्ग गांव निवासी युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मुंबई से 11 जून को ट्रेन से गोरखपुर आया। वहां से रिजर्व गाड़ी कर घर पहुंचा। उसके साथ तीन और युवक थे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को भर्ती किया गया है। उनके संपर्क में रहने वालों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें