फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चाकू से हमला, मां-बेटे समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में चाकू से हमला, मां-बेटे समेत पांच घायल
विज्ञापन

खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के कोला गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में मां-बेटे सहित पांच लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान एक पक्ष ने चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। सभी घायलों का नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोला निवासी हैदर अली और दिल मोहम्मद के घर के बच्चे सोमवार को गांव के खलिहान में खेलने गए थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पास के लोगों ने वहां दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया। हैदर अली का आरोप है कि खलिहान के विवाद की बात मेरे पोते मेराज अंसारी ने घर आकर अपनी मां मस्तकीमा खातून से बताया। वह इसकी उलाहना देने मंगलवार को गई। यह बात दिल मोहम्मद के परिवार को नागवार लगी। जैसे ही बहू दरवाजे पर पहुंची, उन लोगों ने हमला कर दिया। जब वह बीच बचाव करने पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की गई। आरोप है कि पोते मेराज और उसकी मां मुस्तकीमा पर चाकू से हमला किया गया है। संयोग अच्छा था कि मुस्तकीमा ने चाकू को पकड़ लिया। उधर दूसरे पक्ष से दिल मोहम्मद के तरफ से भी वाहिद और नूरजहां घायल हुए हैं। नूरजहां की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। हैदर को हिरासत में लिया गया है। चाकूबाजी की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें