फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 400 मीटर दौड़ में देवरिया के किताबुद्दीन ने जीता गोल्ड

Wed, 11 Mar 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अयोध्या में हो रही प्रांतीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें शामिल देवरिया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मंडल के साथ जिले का नाम रोशन किया। इससे अन्य खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया।
विज्ञापन

प्रांतीय खेलों में गोरखपुर मंडल की ओर से खेलने के लिए जिले के 238 खिलाड़ियों का समूह अयोध्या गया है। इन खिलाड़ियों ने पहले दिन से शानदार प्रदर्शन शुरू करते हुए अपना जलवा कायम रखा है। 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में जिले के तरकुलवा ब्लॉक के कम्पोजिट स्कूल नरायनपुर के किताबुद्दीन ने प्रथम हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही गोरखपुर मंडल विजयी बन गया। शतरंज में बालक वर्ग में गोरखपुर मंडल की टीम ने अयोध्या मंडल को हराकर जीत दर्ज की। इसमें कम्पोजिट स्कूल बनसहियां के छात्र अनुज चौहान ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
जूडो के खेल में शेफक ने रजत पदक हासिल किया। इस अवसर पर शतरंज प्रशिक्षक प्रफुल्ल ओझा, शरद मिश्र, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका शर्मिला यादव, संजीव दूबे, संदल मणि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें