फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अग्निकांड के चार मृतकों के परिजन को मिले 16 लाख

Sat, 07 Nov 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नोनापार गांव में 20 अक्तूबर की रात झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर हुई मौत के मामले में शुक्रवार को प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 16 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन

एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी ने मृतक बालकृष्ण बांसफोर की पत्नी को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। मृतक की बेटी, दामाद और नाती के परिजन को 12 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। जानकारी के अनुसार, 20 अक्तूबर की रात नोनापार गांव में रेलवे की जमीन पर बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से बालकृष्ण बांसफोर (65), उनके दामाद जितेंद्र बांसफोर (28), बेटी लीला (25) और एक वर्षीय नाती शनि की मौत हो गई थी।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने की पहल की गई थी। शुक्रवार को एसडीएम ने सहायता राशि प्रदान कर प्रभावित परिजन को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से दी गई इस सहायता से पीड़ित परिवार को कठिन समय में कुछ आर्थिक सहारा मिलेगा।
एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अग्निकांड के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें