फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उग्रसेन सेतु बंद होने से भागलपुर पुल पर वाहनों का बढ़ा दबाव

Sat, 07 Nov 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। कपारवार का उग्रसेन सेतु आवागमन के लिए बंद होने का सीधा असर भागलपुर पुल पर पड़ रहा है। यहां चार पहिया वाहनों की भीड़ बढ़ गई है। देवरिया और कुशीनगर के लोगों की वाराणसी, मऊ, बलिया की यात्रा में दूरी के साथ-साथ समय भी बढ़ गया है।
पहले देवरिया, कुशीनगर से वाराणसी, मऊ, बलिया जाने वाले लोग कपरवार पुल से होकर आसानी से चले जाते थे। दूरी कम पड़ती थी और समय भी बचता था। अब कपरवार पुल बंद होने से लोगों को भागलपुर पुल होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भागलपुर पुल से पिछले तीन साल से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। हाइट गेज बैरियर लगा होने के कारण ट्रक, बसें नहीं जा पा रही हैं। अब कपरवार बंद होने से कार, जीप, पिकअप जैसे चार पहिया वाहनों का दबाव भी इसी पुल पर आ गया है।
देवरिया और कुशीनगर से वाराणसी, मऊ जाने वाले लोगों को 20 से 30 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। पहले जो सफर तीन घंटे में पूरा होता था, अब चार घंटे में पूरा हो रहा है। क्षेत्रीय लोग गुलाब चंद्र यादव, सुनील मद्धेशिया, बेचूसाहनी, सत्येंद्र यादव आदि कहना है कि दोनों पुल जिले की लाइफलाइन हैं।
विज्ञापन

एसडीएम बरहज प्रवीण कुमार ने बताया कि उग्रसेन सेतु क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद है। भागलपुर पुल पर सिर्फ छोटे वाहनों का आवागमन हो रहा है। उग्रसेन सेतु की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें