फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्यूशन पढ़ने गए छात्र का अपहरण, पत्र के जरिए मांगी गई पांच लाख रुपये की फिरौती

Wed, 06 Jul 2022 11:23 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

अपहरण की घटना के बाद माता और पिता का रो-रो के बुरा हाल है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
अपहृत बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव निवासी गोरख यादव का लड़का संस्कार यादव छह वर्ष बुधवार को कोचिंग पढ़ने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। जब परिजनों और ग्रामीणों ने बालक की तलाश शुरू की तो देर शाम गांव के बाहर खेत में एक पत्र मिला। जिसमें अपहरणकर्ता ने बालक को छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये के फिरौती की मांग की है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन


हरखौली गांव निवासी संस्कार यादव गांव में ही एक व्यक्ति के घर प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने के लिए जाता था। परिजनों के अनुसार संस्कार बुधवार की दोपहर में करीब एक कोचिंग पढ़ने के लिए गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। इस पर परिजन घबरा कर उसकी तलाश में जुट गए लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जब पिता कोचिंग सेंटर पर गए तो जानकारी मिली की संस्कार बुधवार को पढ़ने नहीं आया था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। 

गांव के ही कई युवक परिजनों के साथ बाइक से बालक को तलाश करने के लिए निकले तो गांव के ही एक खेत मे एक पत्र मिला। जिस पर यह लिखा था कि बालक के पिता गोरख यादव पांच लाख रुपये की व्यवस्था करो नहीं तो तुम्हारें लड़के को नहीं छोड़ा जाएगा। यह पत्र मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में हलचल मच गया। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच छानबीन में जुट गए हैं। अपहरण की घटना के बाद माता और पिता का रो-रो के बुरा हाल है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें