फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
खो-खो चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम चयनित
विज्ञापन

आज सुबह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होगी महिला और पुरुष टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। छत्तीसगढ़ के बेमेतेरा में 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 53 वीं सीनियर नेशनल पुरुष व महिला खो-खो चैंपियनशिप के लिए रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में यूपी की महिला व पुरुष टीम का फाइनल चयन हुआ। दोनो टीमें सोमवार की भोर में ट्रेन से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगी।
उत्तर प्रदेश खो-खो संघ की ओर से सीनियर स्टेट चैंपियनशिप 12 सेे 13 नवंबर तक एटा में आयोजित हुई थी। इसमें प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न जिलों के 15-15 महिला व पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया। खेल निदेशालय ने यूपी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर 9 से 23 दिसंबर तक देवरिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराने की तिथि तय की थी। 15 दिनों से दोनो टीमें यहीं पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं थी। रविवार को अंतिम ट्रायल के बाद 12-12 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय व प्रदेश खो-खो संघ के उपाध्यक्ष शिवानंद नायक ने बताया कि पुरुष टीम के कोच मुकुल कुमार व मैनेजर सत्यप्रकाश तथा महिला टीम की प्रशिक्षक देवरिया की शालिनी शर्मा व मैनेजर प्रीति गुप्ता होंगी। यह के बाद खेल निदेशालय की ओर से इन खिलाड़ियों को किट, ट्रैक शूट व जूते सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित टीम
देवरिया। यूपी के सीनियर खो-खो पुरुष टीम में विक्की गुप्ता बिजनौर, राहुल गौतम, प्रदीप प्रताप, सुरेश कुमार तीनों प्रयागराज, जयंत झा, ऋषभ चौधरी, रजत मलिक सभी गाजियाबाद, आकाश कुमार अलीगढ़, मुकेश कुमार देवरिया, गोविंद यादव वाराणसी, अजीत शर्मा व राकेश कुमार बलिया। वहीं महिला टीम में काजल, विनीता व पूनम रायबरेली, खुशबू व जया देवरिया, अंजली, प्रिया, मोहिनी व पूजा पांडेय सभी बलिया, शिवानी वाराणसी, वंशिका बिजनौर, शालिनी प्रयागराज का चयन ट्रायल के बाद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें