फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोर्रा के पुल पर मिली छात्र की साइकिल, नदी में कूदने की आशंका, तलाश में जुटे गोताखोर और पुलिस टीम

विज्ञापन
90- गोर्रा नदी में छात्र के छलांग की आशंका में पुल पर रोती मां - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
गोर्रा के पुल पर मिली छात्र की साइकिल, नदी में कूदने की आशंका, तलाश में जुटे गोताखोर और पुलिस टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
एकौना(देवरिया)। घर से नाराज होकर सुसाइड की धमकी देकर निकले एक छात्र की साइकिल पिड़रा गांव के समीप गोर्रा नदी के पुल पर मिली। साइकिल देख बदहवाश होकर रोने लगी। देखते-देखते वहां भीड़ जुट गई। नदी के कूदने की आशंका को देखते हुए स्थानीय गोताखोर और पुलिस टीम देर शाम तक नदी में छात्र की तलाश में जुटी रही। हालांकि करीब छह घंटे की तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

बैदा गांव निवासी राजेश साहनी दुबई में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी और एक बेटा, एक बेटी रहते हैं। पुत्र अमन साहनी उर्फ राजा कक्षा 11 में गोरखपुर जिले के गजपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ता है। रविवार सुबह मां ने बेटे को किसी बात पर फटकार लगाई। बेटा गुस्से में साइकिल से घर से निकला। बकौल मां उसने सुसाइड करने की धमकी दी। एसडीएम रामबिलाश राम ने बताया कि नदी कूदने के शक में अमन की तलाश कराई जा रही है।

गोर्रा नदी में छात्र की तलाश करते पुलिस और गोताखोर।- फोटो : DEORIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें