फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की टीम ने धर्मंनाथ लारी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
ट्राफी के साथ विजेता खिलाड़ी - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
केरल की टीम ने धर्मंनाथ लारी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

स्व. धर्मनाथ लारी की स्मृति में चल रही प्रतियोगिता का फाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर के हाइडिल तिराहा के समीप रमावती धर्मनाथ बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही स्व. धर्मनाथ सिंह लारी 19वीं आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में केरल की टीम ने टाइब्रेकर से खैराबाद मऊ को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। शुक्रवार को फाइनल में केरल व खैराबाद मऊ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

मैच के शुरुआती दौर में केरल के खिलाड़ियों ने लगातार दबाव बनाए रखा। बावजूद मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद खैराबाद के खिलाड़ियों ने कई दफा गोल करने का प्रयास किया पर केरल के खिलाड़ियों ने उसे विफल कर दिया। निर्धारित 90 मिनट में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद अतिरिक्त समय 10 मिनट बढ़ाया गया। बावजूद कोई निर्णय नहीं हो सका। फिर टाइब्रेकर का प्रयोग किया गया। इसमें केरल ने दो गोल व खैराबाद मऊ के खिलाड़ी एक गोल कर सके। इस प्रकार केरल की टीम ने 2-1 से ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। सीओ सलेमपुर कपिल मुनि सिंह ने विजेता टीम को शील्ड सौंपी। मैन ऑफ द मैच केरल के मिठू व मैन ऑफ द सीरीज खैराबाद मऊ के भीमजोर रहे। इस दौरान धीरज सिंह, उमाशंकर भट्ट, मनीष मिश्रा, अरुण पांडेय, मनोज शुक्ला, पवन सिंह, दिलीप मल्ल, खड़क बहादुर, यसवंत सिंह, हरेंद्र यादव, पंकज, भोला सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक संतोष सिंह लारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें