फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो साल से गांव में चल रही थी तनातनी छह बार हो चुकी है जमीन की पैमाइश

Thu, 09 Jul 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पिड़हनी गांव में बुधवार को पैमाइश के दौरान हुई बहस के बाद वृद्ध की मौत से लोग सकते में आ गए। घटना के पीछे गांव के एक छोर पर खलिहान और आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर चल रही वर्चस्व की लड़ाई ही अहम है।
विज्ञापन

दो गुट में बंटे लोगों में दो साल से जमीन पर कब्जे के लिए शह-मात का खेल चल रहा है। दोनों पक्ष मेंे दो बार सुलह के बाद भी बात नहीं बनी। तहसील प्रशासन छह बार पैमाइश कर जमीन का सीमांकन भी कर चुका है। इसके बाद भी अवैध कब्जे की शिकायत होती रही।
गांव के भृगुनाथ यादव और सर्वजीत यादव के परिवार के बीच खाली जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
भृगुनाथ यादव की शिकायत पर पूर्व में तहसील प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कर सीमाकंन करा दिया था। इस दाैरान दूसरे पक्ष ने खलिहान और आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला उठाया। बाद में दोनों पक्ष रास्ता निकालने पर तैयार हो गए थे। कुछ दिन बाद एक पक्ष रास्ते पर मिट्टी डलवा रहा था, वहीं दूसरा पक्ष बगल में नाद रखने लगा। इस पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

सर्वजीतके पक्ष के लोगों ने तहसील प्रशासन से गांव के सभी खलिहान और आबादी के जमीन की पैमाइश कराने की मांग की। 22 मई को दोनों पक्ष में मारपीट हो गई।
इसके बाद भृगुनाथ यादव के पक्ष के लोग खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत कर जमीन खाली कराने की मांग की। बुधवार को एसडीएम अवधेश निगम की मौजूदगी में पैमाइश हो रही थी। इस दाैरान दो खेमे में बंटे गांव के लोग बहस करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें