संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। आदर्श ग्राम पंचायत कपरवार को नगर पंचाचत बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने नगर विकास व ऊर्जा एके शर्मा को प्रस्ताव भेजा है।
विधायक के प्रस्ताव पर एडीएम वित्त एवं प्रशासन ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी से आख्या रिपोर्ट मांगी है। क्षेत्रीय विधायक की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव अनिल कुमार यादव, विशेष सचिव अमित सिंह, निजी सचिव प्रशांत कुमार की ओर से मुहर लगा दी गई है।
क्षेत्रीय विधायक ने 25 फरवरी को शासन को पत्र लिखकर कपरवार को टाउन एरिया बनाने की मांग की थी। नगर पंचायत बनाए जाने पर कपरवार और इसमें शामिल होने वाले गांवों को विकास के पर लगेंगे। यह सभी जाति-वर्ग के लोग रहते हैं।