फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश से राह चलना मुश्किल, कमर भर पानी में आ-जा रहे हैं राहगीर

Wed, 06 Aug 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मंगराईच धनौती गांव में निर्माणाधीन पुलिया, 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के मंगराईच के राजस्व ग्राम धनौती में निर्माणधीन पुलिया का काम बंद पड़ा है। बारिश होने से पुलिया के दोनों तरफ जलभराव हो गया है। कमर भर पानी पार कर लोगों को आना-जाना पड़ रहा है।
पड़री-सिसई मार्ग पर स्थित इस पुलिया का 71.30 लाख से निर्माण कार्य होना है। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द निर्माण कार्य पूरा कर आवागमन चालू कराने की मांग की है। पड़री बाजार-सिसई मार्ग पर स्थित धनौती गांव का पुलिया एकदम जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था। जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से आए दिन दुर्घटना हो रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने पुलिया निर्माण के लिए करीब 71.30 लाख रुपये पास कराया। चार माह पहले पुलिया का निर्माण शुरू हुआ। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि धीमी गति से निर्माण कार्य होने से अब भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इधर, बारिश होने से पुलिया के दोनों तरफ जलभराव हो गया है। इस मार्ग से पड़री, मंगराईच, बैदौली, खजुरी,जुआफर, नूनखार, पवनार, बैकुंठपुर बरसात, रजवल, बभनी, बरडिहा, खिरसर, सिसवार समेत करीब 30-40 गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
बावजूद इसके जिम्मेदार आंख मूंदकर बैठे हैं। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया का कहना है कि निर्माण कार्य चल रहा था।
जानकारी लेने पर पता चला कि पुलिया की ढलाई होने से कार्य बंद है। जैसे अवधि पूरी होगी शटरिंग खोलकर आवागमन चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें