फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस में बलिया के कार्तिक ने किया सबको हैरान

Tue, 10 Feb 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
दस किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता में 9 वर्षीय कार्तिक ने रेस पूरा करता। संवाद
विज्ञापन
पैकौली। पैकौली कुटी पर आयोजित 30 वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री 10 किलोमीटर रेस प्रतियोगिता में कुल 145 धावकों ने प्रतिभाग किया। इसमें सबसे अधिक चर्चा का विषय बने 9 वर्षीय कार्तिक राजभर बलिया थाना हल्दी क्षेत्र के बेलहरी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

वह कक्षा तीन का छात्र है। इससे पहले वह बलिया और बेलहरी में रेस में भाग ले चुका है। इतनी कम उम्र में 10 किलोमीटर की कठिन क्रॉस कंट्री रेस पूरी कर कार्तिक ने न केवल दर्शकों बल्कि आयोजकों को भी चौंका दिया। रेस पूरी करने के बाद कार्तिक पूरे आयोजन में आकर्षण का केंद्र बना रहा। उसकी हिम्मत, जज़्बा और आत्मविश्वास की सभी ने खुले दिल से प्रशंसा की। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक कुमार ने कार्तिक के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें विशेष रूप से 2100 का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
इसके अलावा आयोजन कमेटी के सदस्य भरत चौहान, विनोद गौड़, रमन मोदनवाल, दीपक गुप्ता एवं गोविंद सिंह की ओर से भी कार्तिक को अलग से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें