फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरी करणी सेना

Wed, 13 Nov 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/पैकौली। निहाल हत्याकांड में छह दिन बीतने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों के साथ राजपूत करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरु सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को लोग सड़क पर उतरे। हाथ में तख्ती व पोस्टर लेकर युवा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिविल लाइन रोड से कचहरी शिव मंदिर पहुंचे। इसके बाद डीएम आवास होते हुए सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया। उन्होंने कहा कि इस बीच पुलिस अपनी कार्रवाई कर ले नहीं तो 15 नवंबर को एक दो जले से नहीं बल्कि पूरे देश से लोग आएंगे।
विज्ञापन

सुभाष चौक पर निहाल हत्याकांड के आरोपियों की लोगों ने गिरफ्तारी की मांग की। अध्यक्ष बीरु सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन अगर आरोपियों को गिरफ्तार करता या फिर उनका एनकाउंटर की होता तो हमलोगों को आज यहां आने की जरूरत नहीं पड़ती। यह प्रदर्शन कोई राजनैतिक प्रदर्शन नहीं है। निहाल सिंह की बेरहमी से हत्या हुई है। परिवार सदमे में है। पिछले छह दिनों से पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही है। हम एएसपी व एडीएम प्रशासन से गुजारिश करते है कि 15 तारीख आने मत दीजिए, क्योंकि हमलोग फिर वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें