फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात घंटे देर से पहुंची कर्मभूमि एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Sun, 19 Jan 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। ठंड में मौसम खराब के चलते दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब से आने वाली ट्रेनों के लेटलतीफी का क्रम जारी है। शनिवार को नई दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस व क्लोन एक्सप्रेस छह घंटे तो पंजाब से आने वाली कर्मभूमि सात घंटे विलंब से देवरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा मुंबई, गुजरात व बिहार से आने वाली ट्रेनें भी घंटों लेट रहीं। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मौसम खराब होने से लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार देरी से चल रही है। इसके चलते करीब तीन महीने पूर्व से टिकट लेकर बैठे यात्री समय से अपने गंतव्य को पहुंच नहीं पा रहे है। ट्रेनों के विलंब होने पर घंटों उन्हें रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इस दौरान ठंड में छोटे बच्चे अधिक परेशान नजर आ रहे हैं। शनिवार को नई दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस छह घंटे, नई दिल्ली -बरौनी क्लोन एक्सप्रेस छह घंटे, अमृतसर -न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस सात घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ दो घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बरौनी - नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस दो घंटे, संबलपुर -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा -काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जयनगर -अमृतसर शाहिद एक्सप्रेस एक घंटे, मुम्बई -गोरखपुर काशी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि मौसम खराब के चलते दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रेनों की रफ्तार कम की गई है। मौसम ठीक होने पर सामान्य स्थिति हो जाएगी।

-
मौसम में जैसे-जैसे सुधार होगा, लेटलतीफ हो रही ट्रेनों की स्थिति बेहतर होगी। लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर ज्यादा है। कई ट्रेनें अब समय से पहुंचने भी लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...संदीप भटनागर, अधीक्षक सदर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें