फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल: सैनिकों के शौर्य को किया सलाम

Mon, 27 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस पर सोमवार को शहर के जिला सैनिक पुनर्वास केंद्र स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने कारगिल शहीदों के शौर्य को याद किया।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और अद्भुत पराक्रम का प्रतीक है। वर्ष 1999 में हिमालय की दुर्गम बर्फीली चोटियों पर विषम परिस्थितियों और शत्रु के ऊंचाई पर स्थित मोर्चों के बावजूद, हमारे वीर जवानों ने ऑपरेशन विजय के माध्यम से दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
पूर्व मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अडिग समर्पण का अमिट अध्याय है। यह दिवस हमारे वीर सैनिकों के त्याग और राष्ट्र निष्ठा का अमर प्रतीक है। इस दौरान हृदयालाल शर्मा, डॉ. विनोद पांडेय, मुकेश राय, गोविंद कुशवाहा, गुड्डू, सुमंत चतुर्वेदी, विकास मणि, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें