फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कमरे में मिला विवाहिता शव, पति हिरासत में

Thu, 28 Nov 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। मोतीपुर भुआल गांव में बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता का शव मिला। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या होने की तहरीर पुलिस को दी है। भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर भुआल गांव निवासी नीरज शर्मा लकड़ी की दुकान चलाते है। 2021 में उनकी पटहेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली निर्मला शर्मा से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों अकेले घर पर रहते थे। बुधवार को नीरज दुकान पर थे, तभी उनकी पत्नी का शव कमरे में मिलने की जानकारी पड़ोसियों ने दिया। भाग कर वह घर गए और अंतिम संस्कार के तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें