फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निकाली गई कलश यात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

Wed, 12 Nov 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। क्षेत्र के बनकटा मिश्र भवन टोला शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ के लिए मंगलवार को यज्ञाचार्य श्याम शरण दास के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव सहित क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान हाथी, घोड़े, बैंड बाजा सहित आकर्षक झांकियां सम्मिलित रहीं। कलश यात्रा के दौरान जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कलश यात्रा भवन टोला बनकटा मिश्रा स्थित शिव मंदिर परिसर से निकालकर भवन टोला, दनउर घाट, साईं मंदिर, जिरासो, छतरपुरा, नोनिया टोला, मल्हना, मल्हनी, महुआबारी, मठिया होते भवन टोला होते यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाटपाररानी सर्किल के सभी थानों की पुलिस लगाई गई थी।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, जय नाथ कुशवाहा, प्रदीप शास्त्री, कामेश्वर मिश्र, अरुणेश मिश्रा, सत्येंद्र पटेल, उत्कर्ष मिश्रा, दिलीप मिश्रा, सुभाष यादव, विभव मिश्रा, विपिन यादव, योगेंद्र यादव, शंभू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें