फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा

Thu, 30 Oct 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। बनकटा मिश्र गांव में श्रीमद्भगवत कथा के लिए बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर छोटी गंडक नदी तट पर पहुंची।
विज्ञापन

कलश में जल भरने के पश्चात गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा हनुमान मंदिर, रैनाथ ब्रह्म मंदिर, साईं मंदिर होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कथावाचक बृजेश मणि ने कहा कि कलश यात्रा का महत्व देवी-देवताओं का आह्वान करना, दिव्य ऊर्जा से वातावरण को शुद्ध करना और भक्तों की आस्था को मजबूत करना है। इस दौरान राम इकबाल, विजय पटेल, शशिकांत, रमाकांत, तपसी पटेल, सतन, गुरुचरण प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें