फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समितियों पर डीएपी नहीं, किसान परेशान

Thu, 30 Oct 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सहकारी समितियों पर डीएपी की कमी से किसानों में नाराजगी है। इससे सरसों, मटर, आलू की बुआई पिछड़ रही है। क्षेत्रीय किसानों ने जिम्मेदार लोगों से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। ब्लाॅक क्षेत्र में 12 समितियां हैं। इनमें 10 समितियां काम कर रही हैं। अक्तूबर माह खत्म होने वाला है। 15 अक्तूबर के बाद किसान आलू, सरसों, मटर ,चना की खेती करते हैं, मगर खाद नहीं मिलने से किसानों की खेती पिछड़ रही है। क्षेत्र के अनिल सिंह, राकेश सिंह, सुनील पांडेय, नाथू यादव आदि किसानों का कहना है कि समितियों पर खाद नहीं होने से फसलों की बुआई पिछड़ने से पैदावार कम हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें