फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी की खुशियां हुई काफूर, मंदिर होगा शादी समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी/प्रतापपुर । श्रीरामपुर थाना के ग्राम पड़री में एक दिन पूर्व लगी आग में झुलझी तीन वर्षीय मासूम प्रिया की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल कायम है। मासूम की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची हुई है। परिवार में 24 अप्रैल को घर से लड़के की बारात जाने वाली है।
विज्ञापन


पड़री गांव में 22 अप्रैल को शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। इस अग्निकांड में छांगुर का एक खोंप और उसमें रखा भूसा आदि भी जल गया है। इस घटना के बाद शादी समारोह का माहौल शोक में तब्दील हो गया। परिजनों के अनुसार शादी की रस्म मंदिर में आयोजित की जाएगी।
सीओ एसपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। आगलगी की घटना में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। साथ ही मृत मासूम के परिजनों को जो उचित होगा वह मुआवजा प्रशासन उपलब्ध कराएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें