फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : सोनबरसा की टीम का ट्रॉफी पर कब्जा

Fri, 12 Sep 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के विजेतों को ट्राफी देते मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर /मईल। इटहुआ चंदौली में बुधवार की रात कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। सोनबरसा की टीम ने चेरो की टीम को पछाड़ कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सलेमपुर के सांसद प्रतिनिधि मुन्ना यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल शुरू होते ही सोनबरस ओर चेरो टीम के खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। सोनबरसा की टीम ने 55 प्वाइंट बनाकर विजयी रही। चेरो की टीम ने 32 प्वाइंट बनाए। खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए दोनों तरफ के सभी खिलाड़ियों को दीवार घड़ी, विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ रेंजर साइकिल व नकद व उप विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में आमिर वीरू थे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुन्ना यादव, काशीनाथ यादव, भीमसेन यादव, रंजीत यादव छोटे, शमशाद, राजू अंसारी, बेचन गुप्ता, आमिर अंसारी, आकाश चौहान, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें