फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी की बाइक के साथ बाल अपचारी गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा गया

Tue, 24 Mar 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना पुलिस ने खुनुवा बाईपास स्थित प्लाईवुड तिराहे के पास से एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने किशोर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व कस्बे के गोलघर क्षेत्र से एक बाइक चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद बाइक नहीं मिलने पर पीड़ित ने रविवार शाम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोमवार को लगभग एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोर खुनुवा बाईपास के पास एक बाइक के साथ संदिग्ध स्थिति में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख किशोर बाइक लेकर नेपाल की ओर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है। थाने लाकर जब उसके आपराधिक इतिहास की जांच की गई तो पता चला कि वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ चोरी का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई संतोष कुमार यादव, राजकुमार यादव, आरक्षी दिनेश कुमार यादव, प्रभाकर यादव और रामकरन निषाद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें