फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रॉली रोक कर लकड़ी छीना, शिकायत पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र में एक व्यापारी की ट्रॉली से कथित रूप से सूखी लकड़ी छीनकर बेच देने का मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दुकान से लकड़ी बरामद कर ली है। साथ पुलिस आरोपियों के तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी इलाके में शनिवार रात एक व्यापारी ट्रॉली पर सूखी लकड़ी लादकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में क्षेत्र के कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने उसे रोक लिया और ट्रॉली से लकड़ी उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। बाद में आरोपियों ने लकड़ी को एक स्थानीय दुकान पर बेच दिया।
घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और जांच के दौरान एक दुकान से छीनी गई लकड़ी बरामद कर लिया। बरामद लकड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपियों के कुछ परिजनों को हिरासत में लेकर उनके लोकेशन की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि भटनी में लकड़ी छिनैती के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें