फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदकर बुजुर्ग की बचाई जान

Wed, 24 Aug 2016 10:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
युवक के साहसिक कार्य की लोग सराहना कर रहे थे। - फोटो : रव‌िकांत उपाध्‍याय
विज्ञापन
बरहज। साहसी युवक ने जान पर खेलकर नदी में डूब रहे बुजुर्ग की जान बचाई। बुजुर्ग नदी के गहरे पानी में डूब रहा था। बेहोशी की हालत में बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज हुआ। युवक के साहसिक कार्य की लोग सराहना कर रहे थे।
विज्ञापन


नगर के लकड़ी हट्टा के पास रहने वाले 65 वर्षीय कोईल पत्थर की कटाई का काम करते हैं। दोपहर बाद नदी में स्नान करने चले गए। नहाते समय उसका पैर गहरे पानी में चला गया और तेज धार बहने लगे।

बुजुर्ग को नदी में बहता देख स्नान कर रहे अन्य लोग उसे बचाने के लिए चिल्लाने लगे। पास के मकान में रहने वाले युवक गोविंद नारायण तिवारी ने आवाज सुना तो बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


इसी बीच कोईल बहते हुए नदी में करीब 100 मीटर दूर चले गए। गहरे पानी में जाने के बाद भी गोविंद ने जान की परवाह किए बिना बुजुर्ग को खींच कर बाहर निकाला। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें