फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Wed, 08 May 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी ने निरुद्ध कैदियों की रिहाई के लिए जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ऐसे निरुद्ध बंदी जो दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 436 (क) से आच्छादित हैं तथा पूर्ण सजा के सापेक्ष आधी सजा से अधिक अवधि व्यतीत कर चुके हैं। उससे संबंधित बंदियों के मामलों की सूची अधीक्षक जिला कारागार देवरिया की ओर से प्रस्तुत की गई है। इनकी रिहाई के संदर्भ में वार्ता की गई किंतु उनके अन्य गंभीर मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं या आजीवन कारावास से दंडित होकर सजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और सचिव मनोज कुमार तिवारी ने निर्देशित किया कि जो भी बंदी उक्त निर्देशों के अनुरूप रिहाई की पात्रता के अन्तर्गत आते हैं उनकी नियमानुसार रिहाई की कार्रवाई की जाए। उन्होंने पाकशाला तथा बैरकों का निरीक्षण किया तथा निरंतर स्वच्छता बनाये रखने के लिए निर्देशित किया। बंदियों की समस्याओं को सुना गया। इसमें निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा उपलब्ध कराने महिला कैदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से दीपक कुमार त्रिपाठी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, ओमप्रकाश तिवारी डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, रामजनम कुमार राजभर असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, शालिनी कुशवाहा असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, मोतीलाल वर्मा, न्यायालय कर्मी व जेल वार्डेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें