फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Wed, 08 May 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक महिला ने जहर खा लिया। परिजन आनन-फानन नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां से डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी से पुलिस इंकार कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 42 वर्षीय महिला ने मंगलवार की सुबह परिवार में किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को हुई। परिजन महिला को लेकर नजदीक के अस्पताल सलेमपुर भागे। वहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी अभी मुझे नहीं मिली है। पता कराता हूं। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें