फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उमस भरी गर्मी में 13 घंटे गुल रही जुआफर की बिजली

Mon, 21 Sep 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। जुआफर गांव में शनिवार की आधी रात जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से 13 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे एक हजार आबादी को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। निगमकर्मियों ने रविवार की दोपहर बाद तार दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उपकेंद्र खुखुंदू से जुआफर गांव में बिजली आपूर्ति होती है। गांव में लगा तार जर्जर हो चुका है। इससे आए दिन तार टूटकर गिरते रहते हैं। शनिवार की आधी रात में सड़क किनारे ट्रांसफाॅर्मर के पास हाईटेंशन तार अचानक जमीन पर गिर पड़ा। इससे पूरे गांव में अंधेरा छा गया। संयोग अच्छा रहा कि चलती बिजली के दौरान रात में तार गिरा।
ग्रामीणों का कहना है कि तार टूटकर गिरने की जानकारी निगम के कर्मचारियों को रविवार की सुबह में दे दी गई। निगम कर्मियों ने दोपहर बाद तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई। ऐसे में उमस भरी गर्मी में गांव में 13 घंटे बिजली गुल रही। इसके चलते घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए थे। अवर अभियंता सोनू प्रसाद ने बताया कि तार जोड़कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें