फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा

Sun, 01 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सपा में शामिल रमाशंकर विद्यार्थी।
विज्ञापन
सलेमपुर के पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने रविवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने लखनऊ में मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की। रमाशंकर विद्यार्थी बसपा की टिकट पर 2009 में सलेमपुर संसदीय सीट से सांसद चुने गए थे। बसपा ने 2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काटकर रविशंकर सिंह पप्पू को चुनाव मैदान में उतारा था।
विज्ञापन


बसपा पिछले साल रामपुर कारखाना विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करना चाहती थी। लेकिन रमाशंकर विद्यार्थी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। इसको लेकर पार्टी के बड़े नेता नाराज चल रहे थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें बसपा ने बाहर का रास्ता दिखाया था। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि बसपा गरीब कार्यकर्ताओं के पहुंच से दूर हो गई है। जबकि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास की सोच है। जिसने समाजवादी पार्टी में जाने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें