फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब

Mon, 01 Aug 2016 10:47 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
मंदिर पर लंबी कतार श्रद्धालुओं की लग गई। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
सलेमपुर। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों के आने का सिलसिला आधी रात से शुरू हो गया। जलाभिषेक के लिए बाबा हंसनाथ और दीर्घेश्वरनाथ मंदिर पर लंबी कतार श्रद्धालुओं की लग गई। धक्का-मुक्की के बीच लोगों ने देर शाम तक शिवजी को जल चढ़ाया। सुबह आठ बजे के बाद अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ पर काबू पाने के लिए मंदिर समिति के अलावा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


भागलपुर सरयू नदी तट से जल भरने के बाद रविवार की रात को कांवड़ियों का जत्था सोहगरा के लिए चल दिया। डीजे की धुन पर डांस करते हुए शिवभक्त भोर में मंदिर पर पहुंचे। अचानक कांवड़ियों पहुंचने से मंदिर की व्यवस्था गड़बड़ा गई। सोहगरा में लंबी कतार लग गई। भक्तों और मंदिर की सुरक्षा गुुठनी पुलिस के जिम्मे था। वहीं मंदिर समिति के लोग भी सक्रिय रहे।

बावजूद इसके भक्तों को बाबा हंसनाथ को जल चढ़ाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। वहीं मझौलीराज नगर के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर पर बैरिकेडिंग किया गया था। मंदिर के अंदर अचानक भीड़ बढ़ने से सभी पुलिसकर्मियों की वहां बुला लिया गया। गर्भगृह में अंधेरा होने से लोगों को जलाभिषेक करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


वहीं मंदिर के बाहर लगे मेले का लोगों ने लुप्त उठाया और भजन का आनंद लिया। मझौलीराज चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि भीड़ अचानक बढ़ने से थोड़ी दिक्कत हुई है। बाद में इसे संभाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें