फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपिया जयदेव गांव की महिलाओं के गहने उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
छपिया जयदेव गांव की महिलाओं के गहने उड़ाए
विज्ञापन

भटनी। छपिया जयदेव गांव में महिला गिरोह ने कई महिलाओं के गहने उड़ा दिया। शिकायत के बाद पुलिस और स्थानीय लोग जालसाज महिलाओं की तलाश में गांव-गांव घूम रहे है। लोगों को अनुमान है कि अन्य गांवों की महिलाएं भी ठगी की शिकार हुई हैं। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में लगी है।
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र में इन दिनों महिला गिरोह पुराने बर्तन और आभूषण बदलने का कार्य कर रही हैं। वे दोपहर में लोगों के घर पहुंच रही हैं। महिलाओं को विश्वास में लेने के बाद उनके लाखों के आभूषण उड़ाने में कामयाब हो जा रही है। शुक्रवार को जिगिना दीक्षित गांव में कई महिलाओं के गहने उड़ाने का मामला अभी चल ही रहा था कि शनिवार को छपिया जयदेव गांव में राजेश कुमार, हरिकेश, शिवसागर, सोनू और संकटा आदि के घरों से भी लाखों के जेवरात उड़ाने की बात सामने आई है। शिकायत के बाद पुलिस महिला गिरोह को पकड़ने में जुटी है। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही गिरोह की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें