फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर और रकम चोरी में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर और रकम चोरी में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। जीआरपी ने सदर रेलवे स्टेशन से बुधवार को संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से एक लाख रुपये के जेवर और चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पकड़ी गई महिला के खिलाफ कई जीआरपी थानों में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

जीआरएपी एसओ सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि सुबह रेलवे स्टेशन पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन के पश्चिमी तरफ पानी की टंकी के बगल में बने बेंच पर एक संदिग्ध महिला दिखाई दी। पुलिस को देखकर महिला तेज गति से भागने लगी। महिला सिपाही मंगीता यादव ने उसे पकड़ लिया। दरोगा श्रीराम सिंह ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की। महिला की पहचान पायल उर्फ सानिया निवासी फाजिल नगर, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। आरोपी महिला के पास से पुलिस ने करीब 51 हजार रुपये की सोने की चेन, 42 हजार रुपये का मंगलसूत्र, चांदी की तीन पायल, चांदी का बिछिया, पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ गोरखपुर में दो, बस्ती में चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में विजय शंकर यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें