फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सैनिक के घर का ताला तोड़ जेवर, नकदी और गेहूं चोरी

Wed, 26 Aug 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई के पीछे स्थित सेना के जवान के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर, नकदी और करीब चार क्विंटल गेहूं चुरा ले गए।
विज्ञापन

मकान मालिक हरिद्वार में अपने सरकारी आवास पर था। पड़ोसी से सूचना मिलने के बाद वह छुट्टी लेकर घर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल निवासी योगेश कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मकान सोंदा आईटीआई के पीछे है। वह सेना में तैनात है और परिवार के साथ हरिद्वार में सरकारी आवास में रहता है।
17 अगस्त को सामने वाले मकान में रहने वाले अनिल सिंह ने फोन कर मकान में चोरी होने और कुछ लोगों के घुसने की जानकारी दी।
योगेश ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और 19 अगस्त को छुट्टी लेकर 20 अगस्त को देवरिया स्थित मकान पर पहुंचा।
योगेश के मुताबिक, उसने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर भीतर जाने पर अंदर लगे ग्रिल गेट का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन

घर की जांच करने पर सोने के गहनों में दो जोड़ी झुमके, दो अंगूठी और दो सोने की गले की माला गायब मिली। इसके अलावा चांदी की एक पायल, करीब चार हजार रुपये नकद और लगभग चार क्विंटल गेहूं भी चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें