फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटी की शादी के लिए रखे गहने और नकदी चोरी

Sat, 30 May 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के बरारी उर्फ मछरी गांव निवासी रमाशंकर के घर में 26 मई की रात चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और बॉक्स में रखी अटैची से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन तीन दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित के अनुसार, उसकी बेटी की शादी तय थी।
इसके लिए घर में जेवरात खरीदकर रखे गए थे। चोरी गए सामान में दो सोने की अंगूठी, कनफूल, झुमका, मंगलसूत्र, गले की चेन, मांग टीका, नथिया, ओम लॉकेट, चांदी की बिछिया व चाबी रिंग समेत अन्य कीमती सामान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें