फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गए थे बरात में, लोकेशन के आधार पर पुलिस ने समझ लिया था संदिग्ध

Sat, 30 May 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बिहार के गोपालगंज जिले में हुई चोरी की वारदातों की जांच के लिए पुलिस ने जिस तकनीकी का सहारा लिया था, उससे जांच की दिशा ही भटक गई। संदेह के आधार पर गोपालगंज पुलिस ने भटनी क्षेत्र में छापा मारकर जिन 10 से अधिक युवकों को हिरासत में लिया था, वे सभी बराती निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने इन्हें चोरी वाली लोकेशन पर घटना के समय मोबाइल टॉवर से अटैच मोबाइल नंबरों और लोकेशन के आधार पर संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की थी।। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद के विजयीपुर थाना क्षेत्र में करीब एक महीने में 19 चोरी की घटनाएं हुई हैं। चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए एसपी विनय कुमार तिवारी ने पुलिस की दो टीमें गठित की हैं।
टीम ने चोरी की वारदात के दौरान पास के मोबाइल टॉवर की जांच की तो भटनी के कई युवकों के मौके पर होने की पुष्टि हुई।
इस पर टीम ने बुधवार की रात छाता मारकर क्षेत्र के चार गांवों से 10 से अधिक युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था। पुलिस आरोपियों से भोरे थाने में बृहस्पतिवार को कई घंटे तक पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

युवकों ने गांव से गई बरात में शामिल होने की बात कही। इस पर पुलिस बरात जाने वाले घर के परिजनों बुलाकर मामले की जांच की। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्त ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की गई थी। सत्यापन के बाद युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें