फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्राफ पर जेवर हड़पने का आरोप

Mon, 22 Dec 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक स्वर्ण व्यवसायी पर जबरिया संबंध बनाने एवं उसका कुछ जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को स्वर्ण व्यवसायी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि रामपुर कारखाना में एक सोने-चांदी की दुकान है, जिसके मालिक का नाम दिनेश वर्मा हैं जो अक्सर उसके घर आते जाते थे। तीन साल पहले वे उसके घर आए, उस समय वह स्नान कर रही थी।
स्वर्ण व्यवसायी ने इस दौरान उसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद स्वर्ण व्यवसायी उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसी बीच सात महीना पहले उसने कुछ जेवर स्वर्ण व्यवसायी के पास बंधक रखे थे। जब उसने अपने जेवर मांगे तो स्वर्ण व्यवसायी ने उसका जेवर नहीं दिया। रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी दिनेश वर्मा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें