फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जीप व बुलेट में टक्कर, चार घायल, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। पिपरा चंद्रभान टोला देवड़ार मोड़ के पास बुधवार की सुबह कमांडर जीप ने बुलेट सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुलेट सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं दो राहगीर भी घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां दो की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के धमउर परशुराम निवासी अमन अपने मित्र आदित्य के साथ सोनूघाट चौराहे से खरीदारी कर गांव जा रहे थे। वह देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर देवड़ार मोड़ के पास कट को पार कर रहे थे। इसी बीच सलेमपुर से सवारी लेकर देवरिया जा रही कमांडर जीप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बुलेट चालक अमन व उसके मित्र आदित्य सड़क पर गिर गये। अमन के सिर और पैर पर गंभीर चोट आई, जबकि आदित्य का पैर फ्रैक्चर हो गया। बुलेट सवारों को टक्कर मारने के बाद जीप अनियंत्रित होकर साइकिल से जा रहे पिपरा चंद्रभान निवासी सत्यदेव यादव और परसिया मिस्कारी निवासी मनोज प्रसाद को टक्कर मार दी। हादसे में यह दोनों भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अमन व सत्यदेव को रेफर कर दिया गया। उधर ग्रामीणों ने दौड़ा कर जीप चालक को पकड़ लिया और जेल चौकी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जीप कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें