फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने किया सीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक ने किया सीएचसी का निरीक्षण
विज्ञापन

देवरिया। संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत चल रहे अभियान की हकीकत जानने के लिए संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रक्षारानी चतुर्वेदी ने गौरीबाजार सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां पर लैब में हो रही जांच को परखा। इसके बाद इंदुपुर और लबकनी गांव का भ्रमण की, वहां उन्होंने मच्छरों के रोकथाम के लिए दवा के छिड़काव के बारे में लोगों से जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों के बारे में बताया और साफ-सफाई रखने के साथ ही घर के आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने देने की सलाह दी।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान के तहत बीमारियों पर रोक लगाने के लिए गांवों से लेकर शहर में साफ-सफाई के अलावा अन्य कई बातों पर जोर दिया जा रहा है। इसमें सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों को मारने के लिए दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसकी हकीकत जानने के लिए बुधवार को गोरखपुर से संयुक्त निदेशक डॉ. रक्षारानी चतुर्वेदी सीएचसी गौरीबाजार पहुंचीं। उन्होंने साफ-सफाई को देखा और लैब में जाकर अब तक हुई जांच की पड़ताल की। उन्होंने जेई वार्ड, ईटीसी सेंटर, वैक्सीनेशन सेंटर का हाल जाना। सीएचसी से लबकानी व इंदुपुर गांव का जायजा लीं। जेडी ने गांव में घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। गांव में दवा का छिड़काव होने की बात बताई गई। उन्होंने कहा कि गांव में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। हर घर में शौचालय होना चाहिए। गांव में दवा के छिड़काव के बारे में भी पूछा। उन्होंने ग्राम प्रधान से एंटी लार्वा व फागिंग कराने का निर्देश दिया। सहायक मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा ने बताया कि गांव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एमओआईसी डॉ. बीएन गिरि, बीपीएम शैलेंद्र ओझा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरसिंह गुप्ता, मलेरिया निरीक्षक विचित्र मणि सहित आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें