फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम खत्म कराने गई पुलिस से हाथापाई

Sun, 04 Mar 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में सड़क जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पकड़ी बुजुर्ग गांव में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वालों की दो दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज गांव वालों ने रविवार दोपहर 12 बजे देवरिया-महुआनी मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को हटाकर आवागमन सुचारु कराने की कोशिश करने लगी। इसी बीच पुलिस व ग्रामीणों के बीच हाथापाई हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा और बसपा नेता सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक देवरिया-महुआनी मार्ग पर आवागमन ठप रहा। 
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव में कुछ मनबढ़ों ने होली के दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी थी। पुलिस ने इस मामले में गांव के आठ लोगों पर केस दर्ज किया था। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि रामपुर कारखाना एसओ राय साहब यादव की मिलीभगत से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।
इसी के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को दोपहर में सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंचे एसओ राय साहब यादव ने जाम खत्म कराने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों के तेवर देख पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। इस दौरान पुलिस और जाम करने वालों के बीच कई बार तकरार और हाथापाई भी हुई। कुछ देर बाद सीओ सिटी सीताराम, सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय और नायब तहसीलदार, स्थानीय लेखपाल और अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठी पटक कर लोगों को खदेड़ा। सीओ सिटी सीताराम ने बताया कि पुलिस से हाथापाई और सड़क जाम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें